{"_id":"5d4dc8798ebc3e6d03543b8a","slug":"water-crisis-in-school-palwal-news-noi4543332117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पानी का संकट, बच्चे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पानी का संकट, बच्चे परेशान
विज्ञापन
पलवल के गांव बडौली में स्कूल के लिए पानी ले जाती छात्राएं।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। मजबूरी में बच्चों को घर जाकर खुद तो पानी पीना पड़ता ही हैऔर साथ ही स्कूल के शिक्षकों के लिए भी घरों से मटकों में भरकर पानी लाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले कई दिनों से पानी का नल ही खराब है तथा वाटर सप्लाई पूरी तरह से बंद है। इस कारण पीने के पानी बिल्कुल नहीं है। गर्मी अधिक होने के कारण दिन में प्यास अधिक लगती है। स्कूल की छात्राओं ने बताया कि इस बारे में स्कूल के शिक्षकों को भी जानकारी है, लेकिन उस समस्या को दूर कराने के बजाय उनसे घरों से पानी मंगवाया जाता है। दिन में स्कूल में पढ़ने के बजाय कई-कई बार घरों से जाकर पानी लाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि पानी की समस्या दूर की जाए।
------
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल का कहना है कि
वे इस बारे में जानकारी लेंगे तथा समस्या किस कारण है, उसे दूर कराकर पीने के पानी की इंतजाम कराया जाएगा। बच्चों और शिक्षकों की समस्या को जल्द दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी