फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Violent wild animal attack on animal enclosure, five goats died, two seriously

Palwal News: पशु बाड़े पर हिंसक वन्य प्राणी का हमला, पांच बकरी मरीं, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Violent wild animal attack on animal enclosure, five goats died, two seriously
हथीन। शहर के रींडका रोड पर एक बकरी पालक के बाड़े पर हिंसक वन्य प्राणी ने हमला कर दिया, जिससे सात बकरियों को नुकसान हुआ। कुछ लोग इस हमले को तेंदुए का हमला भी बता रहे हैं। यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। हमले में पांच बकरियां मौके पर ही मारी गईं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। बकरियों के मालिक जाफर ने बताया कि शाम सात बजे वह बकरियों को बाड़े में बांधकर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच उनके पड़ोसी ने बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर फोन किया। जब जाफर बाड़े में पहुंचे तो पांच बकरियां मृत मिलीं और दो घायल अवस्था में थीं। सूचना मिलते ही पुलिस रात में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अगले दिन सुबह वन विभाग की टीम भी पहुंची। पशु पालन विभाग के डॉक्टरों ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। जांच के दौरान वन विभाग की टीम को बाड़े में पंजों के निशान मिले, लेकिन ये बहुत धुंधले थे, जिससे सही जानकारी नहीं मिल पाई। वन विभाग ने आशंका जताई है कि यह हमला तेंदुए या कुत्ते द्वारा किया गया हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने चार सदस्यों के साथ गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि हमला तेंदुए ने किया है या नहीं। जांच जारी है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed