फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers protest against non-availability of mustard oil in ration

राशन में सरसों का तेल न मिलने के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 16 Jun 2021 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against non-availability of mustard oil in ration
गांव बाता में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Palwal
पलवल। प्रदेश सरकार की ओर से राशन डिपो पर उपभोक्ताओं को सरसों का तेल न देने की घोषणा का गांवों में विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीण सरकार के इस आदेश की निंदा कर रहे हैं। इसी संबंध में बुधवार को गांव बाता में ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार राशन डिपो पर मिलने वाली खाद्य सामग्री को धीरे-धीरे बंद कर रही है। गरीब लोगों से उनका हक छीनने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि राशन डिपो पर सरसों का तेल फिर से उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि सरसों का तेल 170 रुपये से अधिक कीमत में बिक रहा है। ऐसे में सरकार 40 रुपये खाते में देने की बात कह रही है। सरकार पहले की तरह राशन डिपो पर सरसों का तेल उपलब्ध कराए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सरकार गरीबों का हक छीनने का प्रयास कर रही है। हर चीज महंगी हो रही है। सरकार राशन डिपो पर सस्ती दरों पर दी जाने वाली खाद्य वस्तुओं और सरसों के तेल को बंद कर रही है, जोकि गरीबों के साथ मजाक है। सरकार सरसों का तेल फिर से शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीआर चंदेलिया
सरसों का तेल बहुत महंगा है। बाजार में इसकी कीमत 170 रुपये से अधिक है। पहले सरसों का तेल राशन डिपो पर 20 रुपये लीटर मिलता था, लेकिन अब सरकार ने बंद कर दिया है। इससे गरीबों पर मार पड़ेगी। सरकार सरसों का तेल राशन डिपो पर फिर से देना शुरू करे।

- किन्ना
सरकार राशन डिपो पर गरीबों को मिलने वाली वस्तुओं को धीरे-धीरे बंद कर रही है। इससे गरीबों को नुकसान हो रहा है। आज महंगाई के दौर में रोटी खाना मुश्किल हो रहा है। सरसों का तेल राशन डिपो पर न देना गलत है। सरकार फिर से इस सुविधा को शुरू कराए।
- राजनाथ सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed