फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   vikas raily

विधायक ने विकास रैली की तैयारियों का जायजा लिया

Wed, 19 Feb 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
vikas raily
हथीन। आगामी 23 फरवरी को अनाज मंडी में होने वाली विकास रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को हथीन के विधायक प्रवीण डागर, एसडीएम वकील अहमद एवं थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम वकील अहमद ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। विधायक प्रवीण डागर व एसडीएम वकील अहमद ने जनसभा स्थल पर बनाए जा रहे मंच का भी गहनता से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। हथीन मार्केट कमेटी के चेयरमैन लेखराज सहरावत, नगरपालिका के चेयरमैन सुमित राजपूत, पवन सहरावत, विनीत कुमार, नेपाल डागर आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रैली को सफल बनाने के लिए विधायक प्रवीण डागर ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें विकास रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में हथीन नगरपालिका के चेयरमैन सुमित राजपूत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन लेखराज सहरावत, पवन सहरावत, हथीन मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, जगपाल रावत मानपुर, मकसूद सरपंच उटावड़, जाकिर सरपंच, मोहम्मद अशरफ ठेकेदार, असगर पचानका, खलील पूर्व चेयरमैन, हसन रूपडाका, राजेश डागर, सतपाल, बुधराम, योगेंद्र सहरावत, मोती राम शर्मा, अशोक हुडीथल, नेपाल डागर सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed