फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   vaccination of eight lakh 78 thousand people has been done

आठ लाख 78 हजार लोगों का हो चुका है कोविड वैक्सीनेशन

Tue, 16 Nov 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
vaccination of eight lakh 78 thousand people has been done
पलवल। जिला में पिछले करीब एक सप्ताह से कोविड-19 वायरस संक्रमित केस नहीं मिला है, जिस पर उपायुक्त कृष्ण कुमार ने संतोष व्यक्त करते हुए जिलावासियों को प्रोत्साहित किया कि यह स्थिति बनाए रखनी है। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक 11 हजार 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन पर एकजुट प्रयासों से रोक लगाने में सफलता मिली है। जिला में फिलहाल कोरोना वायरस का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपायुक्त ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

आठ लाख 78 हजार 871 लोगों को लगाई जा चुकी वैक्सीन
जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला में कोविड-19 कोरोना वायरस की पूर्ण रोकथाम के उद्देश्य से सक्रिय रूप से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार तक जिला में आठ लाख 78 हजार 871 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार छह लाख 22 हजार 741 लोगों को पहली डोज तथा 2 लाख 56 हजार 130 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इनमें 4 लाख 77 हजार 70 पुरूष तथा 4 लाख 1 हजार 629 महिलाएं हैं, जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है। उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed