फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   unforgettable rally of cm

23 को हथीन में सीएम की रैली ऐतिहासिक होगी : विधायक

Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
unforgettable rally of cm
हथीन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 23 फरवरी को हथीन में होने वाली विकास रैली के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रवीण डागर ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 23 फरवरी को हथीन अनाज मंडी में होने वाली सीएम की विकास रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आएं।
विज्ञापन

रैली के आयोजक एवं भाजपा विधायक प्रवीण डागर ने दावा किया कि 23 तारीख को हथीन में सीएम की होने वाली विकास रैली अब तक हथीन में हुई सभी रैलियों का रिकार्ड तोड़ ऐतिहासिक रैली सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री का हथीन में यह पहला दौरा है। मुख्यमंत्री के समक्ष हथीन क्षेत्र की बहु प्रतीक्षित मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा तथा उन मांगों को पूरा कराने के लिए वे इलाके की जनता की तरफ से पुरजोर वकालत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नेकदिल हैं और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रुप से हथीन नगरपालिका के चेयरमैन सुमित राजपूत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन लेखराज सहरावत, पवन सहरावत, जगपाल रावत मानपुर, मकसूद सरपंच उटावड़, जाकिर सरपंच, मोहम्मद अशरफ ठेकेदार, असगर पचानका, खलील पूर्व चेयरमैन, हसन रूपडाका, राजेश डागर, सतपाल, बुधराम, योगेंद्र सहरावत, कुलदीप एडवोकेट, नेपाल डागर सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed