{"_id":"603a7c978ebc3ee90840635e","slug":"uncountable-male-and-female-farmers-coming-palwal-news-noi5682440133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ रहे बेशुमार नर नारी किसानों के धरने में...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ रहे बेशुमार नर नारी किसानों के धरने में...
विज्ञापन
धरना स्थल पर नृत्य करती महिला।
- फोटो : Palwal
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने के 27वें दो दिवसीय चौपाई व तुक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। गायकों ने झंडा किसानों का लहरा दीजौ..., जो सुख चाहो भारत में... आदि की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा आ रहे बेशुमार नर नारी किसानों के धरने में..., यू मोदी जी कू आरो है, अन्नदाता को कम मत समझो..., भगवान हमारे भारत की मझधार बीच में नईया है, डूबी जाए बिना खिवैया है... आदि चौपाइयां प्रस्तुत कर सरकार पर कटाक्ष किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता 52 पालों के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की, जबकि संचालन ज्ञान सिंह चौहान ने किया। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल भी मौजूद रहे। किसान आंदोलन को मजबूती देने व कृषि कानूनों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित चौपाई प्रतियोगिता में पहले दिन कुल सात नगाड़ा पार्टियों में 17 गांवों की टोलियों ने प्रस्तुति दी। पार्टियों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए 40 मिनट का समय दिया गया। विशेष तौर पर अलावलपुर, बंचारी, छाता, मीतरौल, चांदहट, दीघोट व जौधपुर की नगाड़ा पार्टियों में सिहौल से रतन सिंह घनश्याम, चांदहट से विजयराम, धामाका से रामकिशन, मीतरौल से मुरारीलाल व मास्टर हरीसिंह, मर्रोली से नानकचंद, दीघोट से श्रीपाल मास्टर, बंचारी से प्रकाश व पंडित हरिया, स्यारौली से मेदी सरपंच, महेशपुर से मांगेराम, सौदहद से दादा डिगंबर व बढा से पवन डागर की टोली ने चौपाई से माध्यम से लोगों को मनोरंजन किया। कोट निवासी निसार ने भी अपनी कविताओं के जरिए खूब तालियां बटोरीं।
किसानों ने मनाई संत रविदास की जयंती
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को किसानों ने संत रविदास की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसानों को संत रविदास की महानता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में चौधरी इसराइल, मास्टर महेंद्र चौहान, रतन सिंह सौरोत, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती, इनेलो नेता महेंद्र सिंह चौहान, रणधीर चौहान, सतीश डागर स्यारौली, ऋषिपाल चौहान, राहुल तंवर, समंदर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया नृत्य
चौपाई प्रतियोगिता में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। नगाड़े की थाप पर पार्टियों द्वारा प्रस्तुत की गई चौपाइयों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। खासतौर पर गांव अटोहां, मीतरोल, औरंगाबाद से कई महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान किसान संघर्ष समिति की तरफ से लड्डू व पेठा मिठाई वितरित की गई। युवाओं ने किसानों बीच जाकर मिठाई व लड्डू खिलाए। सभी किसानों ने समिति के इस कार्य की सराहना की। चौपाई सुनने आए किसानों के लिए लंगर पूरा दिन जारी रहा।

धरना स्थल पर चौपाई की प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : Palwal