फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ultrasound and x-ray facility in hathin chc

हथीन सीएचसी में मिलेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा

Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
ultrasound and x-ray facility in hathin chc
हथीन। अब हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हथीन स्वास्थ्य केंद्र में आए मुख्य चिकित्साधिकारी ब्रह्मदीप सिंधु ने बताया कि अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन पहले से ही उक्त स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्टाफ नहीं है। अब जल्द ही स्टाफ की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उपमंडल की आबादी को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हों, इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में 30 लाख रुपये के बजट से बनने वाली न्यू बोर्न केयर यूनिट के लिए निर्माण कार्य की समी्क्षा की। बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। चाइल्ड केयर की सभी सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी। जिनमें न्यू ब्लोजाइर, पोर्टेबल एक्सरे मशीन, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट, मल्टी चैनल मीटर मॉनिटर, बीपी मॉनिटर, ईसीजी विद नोटल, एयर कंडीशनर रेफ्रिजरेटर, रूम थर्मामीटर, इमरजेंसी ग्लूकोमीटर आदि की सुविधा रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed