फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two-year-old Prince, who had been abducted from Shahjahanpur, has been rescued.

Palwal News: शाहजहांपुर से अगवा दो वर्षीय प्रिंस को छुड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old Prince, who had been abducted from Shahjahanpur, has been rescued.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। सदर थाना तावडू पुलिस ने दो वर्षीय प्रिंस के अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बच्चे को सकुशल छुड़ाकर आरोपी दंपती बब्लू सिंह और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संतान न होने के कारण दंपती ने अपहरण की योजना बनाई थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 9 अक्टूबर को रंगाला निवासी अमित कुमार बैरवा का बेटा प्रिंस लापता हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्चे को बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने 60 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली और साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया। 15 अक्टूबर को बब्लू सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पत्नी राजकुमारी को भी गिरफ्तार कर बच्चे को शाहजहांपुर स्थित उनके घर से बरामद किया गया।
विज्ञापन


डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि चार दिन की कार्रवाई के बाद बच्चे को सुरक्षित बचाया गया। उन्होंने लोगों से किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed