फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two truck drivers arrest

Palwal News: दो ट्रकों को पकड़कर जीएसटी चोरी करने का भंड़ाफोड़

Mon, 17 Jul 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two truck drivers arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो कैंटरों को पकड़कर जीएसटी चोरी के मामले का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मुंडकटी थाना क्षेत्र से दिल्ली से परचून के सामान में तंबाकू उत्पाद छिपाकर यूपी के आगरा जा रही दो गाड़ियों को पकड़ा। दोनों गाड़ियों पर ई वे बिल नहीं था। टीम ने कैंटरों से तंबाकू उत्पाद बरामद किए हैं, जिन्हें टैक्स चोरी कर ले जाया जा रहा था। टीम ने बॉडी बंद कैंटर पर 5,63,580 रुपये, जबकि दूसरे कैंटर पर 2,19,170 रुपये का टैक्स चोरी करने का जुर्माना वसूल किया है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग परचून के सामान में तंबाकू पान मसाले को छुपाकर दिल्ली से यूपी की तरफ टैक्स चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई शिवकुमार व महेंद्र सिंह व एक्साइज टैक्सेशन विभाग के एईटीओ अभिषेक जैन व स्थानीय पुलिस को मुंडकटी थाना क्षेत्र में दोनों गाड़ियों को रोक लिया। गाड़ी रोकने के बाद जब उनके चालकों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद दोनों गाड़ियों के मालिकों को मौके पर बुलाकर गाड़ियों से सामान को खाली कराया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम व एईटीओ अभिषेक जैन की मौजूदगी में गाड़ी का बिल जांचा गया, तो सही पाया गया, लेकिन जब गाड़ी से सामान नीचे उतारा गया तो गाड़ी में 36 बैग वाह ब्रांड पान मसाला व जर्दा के बिना बिल पाए गए। जिनपर नियमानुसार 5,63, 580 रुपये जुर्माना किया गया। दूसरी गाड़ी में चैक करने पर 14 बैग पान मसाला बिना बिल के रखा पाया गया। जिस पर 2,19,170 रुपये का जुर्माना किया गया। दोनों गाड़ियों के मालिकों ने लगाए गए जुर्माने का मौके पर ही भुगतान भी कर दिया गया। जिसके बाद दोनों गाड़ियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि इससे पहले भी जीएसटी चोरी की गाड़ियों को उनकी टीम ने पकड़कर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed