{"_id":"5e4ece3a8ebc3eccd47ce329","slug":"two-person-died-in-road-accident-palwal-news-noi4935181155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पलवल (संवाद)। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि होडल की बेढ़ा पट्टी निवासी इंदर सिंह ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 22 वर्षीय भतीजा रवि गांव बडखेड़ा में अपने मामा के पास रहता था और पृथला स्थित निजी कंपनी में काम करता था। 18 फरवरी को सुबह रवि गांव बडखेड़ा से बाइक पर सवार होकर कंपनी में अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में रवि को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सोहना मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के पार रहने वाले शिवकुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 17 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे उसके पिता दयाचंद सैनी व माता शकुंतला खेतों से काम कर पैदल घर आ रहे थे। उसी दौरान पलवल से सोहना की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पीड़ित के माता-पिता को टक्कर मार दी। पीड़ित ने घायल अवस्था में उपचार के लिए अपने माता-पिता को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां 19 फरवरी को उपचार के दौरान पिता दयाचंद सैनी की मृत्यु हो गई जबकि माता शकुंतला का उपचार चल रहा है।
मोबाइल फोन चोरी करने का मामला दर्ज
पलवल (संवाद)। घर से तीन मोबाइल फोन चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि गांव दूधौला निवासी जलवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव पृथला निवासी नरेंद्र व गांव बंचारी निवासी जीतू 14 फरवरी की रात उसके घर से तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।