{"_id":"5d0922708ebc3e41086d639e","slug":"two-people-killed-in-road-accident-palwal-news-noi4442651136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो लोगों की जान गई
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा के पास कंटेनर की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की मौत गई। वहीं रामनगर में करंट करने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम जिला नागरिक अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिए हैं। सदर थाना प्रभारी सुमन कुमार के अनुसार गांव बमाडियाका निवासी राजेंद्र दूध बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह गांव से दूध लेकर मोटरसाइकिल पर पलवल जा रहा था। राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा में पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर, कैंप थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई टेक सिंह के अनुसार गांव रामनगर निवासी जीतू ने अपने घर में ही आइसक्रीम की फैक्ट्री लगाई हुई है। सोमवार रात करीब दो बजे जीतू ने शौच के लिए गेट खोला तो किसी कारणवश गेट में आए करंट की चपेट में आ गया तथा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।