{"_id":"61fac79c98cb4e7b7c76e5a7","slug":"two-miscreants-escaped-after-robbing-cash-from-youths-palwal-news-noi630129412","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश युवकों से नकदी लूट कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश युवकों से नकदी लूट कर हुए फरार
विज्ञापन
होडल। दिल्ली से साइट विजिट के लिए होडल पहुंचे दो युवकों को बाइक सवार दो बदमाश हथियारों के बल पर जबरन अपनी बाइक पर गांव सिंगार में ले गए। उनसे 18 हजार की नकदी, दो मोबाइल, सोने की चैन, लॉकेट, चांदी की अंगूठी व एटीएम लूट लिए। किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिए। घटना 1 फरवरी की बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने लूट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में दिनदहाडे़ हुई इस प्रकार की लूटपाट की वारदात से वाहन चालकों में दहशत व्याप्त है।
दिल्ली के किदवई नगर निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को वह अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ पैनासोनिक एसी इंस्टालेशन के लिए साइट विजिट करनी थी। जब वह होडल पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया और देशी कट्टा दिखाकर जेब से मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये, सोने की चैन, लॉकेट, चांदी की अंगूठी तथा एटीएम कार्ड लूट लिया। उसके साथी पुष्पेंद्र से आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत में बताया कि इस घटना के बाद दोनों बदमाश उन्हें हथियारों के बल पर जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर मेवात के गांव सिंगार ले गए, जहां उनका एक साथी वहां मौजूद मिला। तीनों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित जैसे तैसे थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूटपाट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।