फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two members of robbery gang arrested on KMP and KGP Expressway

Palwal News: केएमपी व केजीपी एक्सप्रेसवे पर लूटपाट गैंग के दो सदस्य धरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two members of robbery gang arrested on KMP and KGP Expressway
20 से अधिक वारदातों में शामिल गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन


पलवल। सीआईए पलवल ने केएमपी व केजीपी एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी लूट की 20 से अधिक वारदातों में शामिल थे।


सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि 23 फरवरी को सीआईए टीम ने छज्जूनगर-सैलोठी रोड पर लूट की योजना बना रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान प्रिंस गांव सैलोठी, अजय उर्फ हब्सी हरीनगर और तुषार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर प्रिंस और अजय के पास से देसी तमंचे और तुषार के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पवन गांव गुलावद और विनय के रूप में हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्रिंस, तुषार और पवन के खिलाफ पहले से ही जिला फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में लूट और अवैध हथियार रखने के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed