फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed, three injured including child in road accidents

सड़क हादसों में बच्चे सहित दो की मौत, तीन घायल

Sun, 26 Jun 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured including child in road accidents
पलवल। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित असावटा मोड़ के समीप कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा हरफला के समीप कार ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर आरोपी कार चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के गांव नाहरपुर रूपा निवासी कृष्णचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट पद से अवकाशप्राप्त हैं। 24 जून को वह पुत्र राजेश, उसकी पत्नी पल्लवी और पोते दीक्षित के साथ अपनी कार से जा रहे थे। असावटा मोड़ के समीप वरदान अस्पताल के सामने पीछे से आ रही कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में वे चारों घायल हो गए। उनके पोते दीक्षित को गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, गदपुरी थाने में कार्यरत जांच अधिकारी मान सिंह के अनुसार, हरफला मोहला निवासी पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने पिता हिम्मत राम के साथ जरूरी काम से सीकरी गया था। वापस लौटते समय उसके पिता हिम्मत राम थकान के कारण हरफला मोहला मोड़ स्थित कच्चे रास्ते के किनारे बैठ गए। तभी एक कार चालक ने उनके पिता को कुचल दिया। घायलावस्था में उन्हें फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed