{"_id":"5d17a4618ebc3e3c8653c345","slug":"two-killed-in-accidents-palwal-news-noi4463158136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो की मौत
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई रेल व सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव औरंगाबाद के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि होडल में रेलवे यार्ड के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना में जांच अधिकारी हवलदार विरेंद्र के अनुसार गांव गहलब निवासी सुखबीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 27 पौत्र देवेंद्र खेतीबाड़ी का कार्य करता था। 27 जून की रात साढ़े दस बजे देवेंद्र पेट्रोल पंप से तेल लेकर घर आ रहा था। जब औरंगाबाद अंडरपास से गुजर रहा था तो गलत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना में होडल जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार शनिवार को गाड़ी संख्या 12808 समता एक्सप्रेस के ड्राइवर ने उन्हें सूचना दी कि किलोमीटर नंबर 1451 रेलवे यार्ड के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उनके अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है तथा उसने नीले रंग का टीशर्ट, सलेटी रंग की पैंट पहनी हुई है तथा उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।