{"_id":"6a4d53f07ae4aff38404b57c","slug":"two-hours-of-rain-submerged-intersections-and-main-roads-palwal-news-c-24-1-pal1008-125758-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दो घंटे की बारिश में चौक-चौराहे और मुख्य सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दो घंटे की बारिश में चौक-चौराहे और मुख्य सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
पलवल। मानसून की पहली तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। मंगलवार को करीब दो घंटे हुई लगातार बारिश के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहे और कई मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी सड़कों पर इस कदर भर गया कि कई स्थानों पर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
पड़ताल में सामने आया कि आगरा चौक, राजीव कॉलोनी, शहर के कई प्रमुख बाजारों तथा प्रशासनिक कार्यालयों के आसपास जलभराव की स्थिति बनी रही। कई दुकानों में सड़क का पानी घुसने लगा, जिससे दुकानदारों को सामान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन महज दो घंटे की बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। संवाद