{"_id":"62afb0be34e4e30a0c6cd9c6","slug":"two-girls-died-due-to-high-tension-line-collapse-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पलवल में हाईटेंशन लाइन की तार टूटी, करंट लगने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: पलवल में हाईटेंशन लाइन की तार टूटी, करंट लगने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत
Mon, 20 Jun 2022 06:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 20 Jun 2022 06:23 AM IST
सार
पलवल में छत पर खेल रही दो लड़कियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। डीएसपी यशपाल खटाना और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव हंसापुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन की एक तार टूटकर छत पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिए। करीब दो घंटे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर शव जिला नागरिक अस्पताल भिजवाए गए। परिजनों की शिकायतों पर बिजली निगम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, लड़कियों के पिता हंसापुर निवासी चरण सिंह और कर्मबीर ने शिकायत में कहा कि उनके मकान के छज्जे के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। केबल की हालत काफी जर्जर है। सुबह करीब 9 बजे कर्मबीर की 14 वर्षीय बेटी पलक और चरण सिंह की 18 वर्षीय बेटी अर्चना छत पर खेल रही थी। इसी बिजली की तार पलक की गर्दन पर आ गिरी। उसके पास बैठी अर्चना से पलक का शरीर छू गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
डीएसपी यशपाल खटाना और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। आखिर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पलक के चाचा बिजेंद्र ने बताया कि लंबे समय से तारों की हालत जर्जर है। बिजली निगम कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन