फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two died including sarpanch due to fever, 27 patients found

होडल व हथीन में बुखार से निवर्तमान सरपंच सहित दो की मौत, 27 मरीज मिले

Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two died including sarpanch due to fever, 27 patients found
होडल। उपमंडल में डेंगू व बुखार के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों के कारण निजी अस्पताल भरे पड़े हैं। मंगलवार की रात बुखार के चलते गांव डकोरा की निर्वतमान सरपंच 28 वर्षीय पूजा देवी का फरीदाबाद के निजी अस्पताल में निधन हो गया। बुखार व डेंगू के चलते गांव सौंदहद में सात, बंचारी में एक, हसनपुर के काशीपुर में एक तथा गांव डोकरा में एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सौन्दहद, बंचारी, डकोरा, भिडूकी, बांसवा, करमन व हसनपुर के आसपास गांव में बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुखार के रोगी हालत बिगडने पर कोसीकला, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद व दिल्ली के अस्पतालों में उपचार कराने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में व्याप्त मच्छरों का प्रकोप फैला हुआ है प्रशासन से बार-बार फागिंग कराए जाने एवं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निजी अस्पताल संचालकों का कहना है कि क्षेत्र के गांवों से सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित रोगियों के आ रहे है।
विज्ञापन

हथीन के गांव बहीन में आठ माह की बच्ची की फरीदाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में मौत हो गई। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मौत की सूचना मिल गई है। उसकी ट्रीटमेंट हिस्ट्री की जांच की जाएगी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने हथीन उपमंडल के विभिन्न गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रखा। शिविर में 27 मरीजों को बुखार मिला। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मलेरिया जांच के लिए भारी संख्या में स्लाइड भी बनाई गईं। इसके अलावा डेंगू एवं प्लेलेट्स की जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर जांच का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed