{"_id":"616da05f8480be146d5a11af","slug":"two-died-in-road-accident-palwal-news-noi6110868149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पहली घटना होडल थाना क्षेत्र की है। होडल-नूंह सड़क मार्ग पर जय बाबा लाल दास पेट्रोल पंप के समीप एक कार चालक ने एक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। मृतक युवक के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा मनोज कुमार अपने साथी अवतार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव सौन्दहद से होडल की ओर जा रहे थे। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। जब वह बाबा लाल दास पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो होडल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने मनोज कुमार की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इसमें मनोज कुमार और उसका साथी अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मनोज कुमार की मौत हो गई पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना थाना मुंडकती क्षेत्र की है। एक कार चालक ने होडल की तरफ से गांव सराय की ओर जा रहे बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल के समय मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लहरवाड़ी थाना पुन्हाना नूंह निवासी तारीफ की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार तालीम निवासी सराय गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने मृतक के भाई अलीजान की शिकायत पर कार चालक विक्रम निवासी समराणा, सांपला जिला रोहतक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।