रिश्ते शर्मसार: दो भाइयों ने बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; पाप करने के बाद देते बस एक धमकी
भाइयों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया।इसके बाद लड़की को गर्भपात की दवा खिला दी। तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पलवल जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर जारी है। अब हसनपुर थाने के अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मामले में नाबालिग लड़की के साथ चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया। आरोपियों ने लड़की को गर्भपात की दवा खिला दी। तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा हुआ।
इसके अलावा शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और शादी करने से इनकार कर दिया। तीसरे मामले में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहले मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेखा के अनुसार हसनपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी की तीन दिसंबर को तबीयत खराब हो गई। बेटी से पूछा तो उसने बताया कि सात माह पहले वह घर पर अकेली थी, तभी ताऊ के लड़के घर आ गए। दोनों भाइयों ने उसके हाथ बांध दिए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वायरल करने तथा भाई को जान से मारने की धमकी दी।
धमकी देकर दोनों भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात पता चली तो भाइयों ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाने, जालसाजी व जान से मारने की सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार एक 18 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी जतिन नामक युवक से दोस्ती हो गई और फोन पर बात होने लगी। जतिन ने उसे शादी करने का झूठा दिलासा देकर मिलने के लिए बुला लिया। जतिन ने उसे ओयो होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म कर अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि जब भी वह शादी की बात कहती तो आरोपी टाल मटोल कर जाता। चार दिसंबर को जतिन ने फिर से मिलने के लिए बुलाया और उसे होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने कहा कि जब भी वह मिलने के लिए बुलाएगा तो आना पड़ेगा, नहीं तो फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी जतिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट
स्कूल आते-जाते समय नाबालिग से रास्ते में नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बहीन थाना प्रभारी रेनू शेखावत के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय हितेश नाम का लड़का उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। छात्रा ने अपने पिता व चाचा को बताया तो उन्होंने स्कूल भेजना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि वे गरीब आदमी है, इनका सामना नहीं कर सकते, इसलिए बेटी को स्कूल जान से रोक लेते हैं। छात्रा ने कहा कि उसके नौवीं कक्षा के पेपर चल रहे हैं। पेपर देने तक उसे स्कूल जाने दें। जिस पर छात्रा का पिता उसे पेपर देने के लिए साइकिल से स्कूल छोड़ आया। इस बात की जानकारी मिलने पर आरोपी हितेश अपने दोस्तों के साथ हाथों में कुल्हाड़ी लेकर उनके घर आया और धमकी देने लगा कि यदि तुमने लड़की को स्कूल जाने से रोका तो जान से खत्म कर दूंगा। पीड़ितों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने थाने आकर शिकायत देने के लिए कहा। जब वे शिकायत देने के लिए चले तो आरोपी गांव के बस स्टैंड पर हंगामा करने लगे और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हितेश सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।