फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested with theft bike

चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार, जेल गए

Wed, 31 Jul 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with theft bike
पुलिस की गिरफ्त में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Palwal
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई चंदन सिंह के अनुसार उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक जो बाइक चोरी करने का काम करते हैं वे चोरी की बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने किठवाड़ी चौक पर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए, जिन्हें काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो वह किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विशाल निवासी श्याम नगरिया (यूपी) व संदीप निवासी रसीलपुर जिला भरतपुर (राजस्थान) बताया। पूछताछ मेें आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इस बाइक को 24 जुलाई को फरीदाबाद के सेक्टर-37 से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed