फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested for cheating the unemployed by giving fake appointment letters

बेरोजगारों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating the unemployed by giving fake appointment letters
फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर ठगी करने वाले आरोपी - फोटो : Palwal
पलवल। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नई दिल्ली के मंडावली निवासी अर्जुन टाक और विनोद कुमार निवासी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, कंप्यूटर, मोबाइल, प्रिंटर, सरकारी स्टैंप, स्टांप पेपर, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रिंटिंग लेटर पेड, लिफाफे, 12 हजार रुपये तथा दस्तावेज आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने शुक्रवार को बताया कि चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा निवासी उमेश नियुक्ति पत्र लेकर अदालत में जिला सत्र न्यायाधीश के सामने पेश हुआ था। इस नियुक्ति पत्र में उसे जिला अदालत में चपरासी के पद पर नौकरी ज्वाइन करने को कहा गया था। जब उमेश अदालत पहुंचा तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। इसके बाद जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा दी गई जानकारी और उमेश की शिकायत पर जांच की गई तो पता चला कि उमेश से 26 हजार रुपये खाते में डलवाकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इसके बाद साइबर सेल और पुलिस टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि उमेश को नई दिल्ली के मंडावली निवासी अर्जुन टाक द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी विनोद कुमार निवासी लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का एक साथी मनोज निवासी सुरीर, जिला मथुरा अभी फरार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने के संबंधित काफी सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पलवल के तीन बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ फरीदाबाद में भी तीन युवाओं से ठगी की है। अभी आरोपियों से और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

8वीं पास आरोपी ने इंटरनेट से निकाली सूची
मुख्य आरोपी अर्जुन टाक मात्र आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। लेकिन, वह कंप्यूटर और मोबाइल की पूरी जानकारी रखता है। जल्द रुपये कमाने के चक्कर में अर्जुन ने ठगी का यह तरीका ढूंढ निकाला। बताया गया कि अर्जुन ने सरकारी विभागों की वेबसाइटों से सरकारी नौकरी पाने के लिए किए गए आवेदन की वेटिंग सूची निकाल ली। वहीं से उसने यह तरीका खोज निकाला। इसके बाद आरोपी अर्जुन ने सरकारी विभागों में नौकरियों की सूची जारी होने के बाद वेटिंग सूची में शामिल किए जाने वाले बेरोजगारों के नाम, नंबर, पते निकाल लिए। इसमें विनोद और मनोज को भी शामिल कर लिया। इसके बाद नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नगर में एक मकान में फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने शुरू कर दिए। वेटिंग सूची से बेरोगजारों के नाम लेकर उनके फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर युवाओं को ठगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
50 हजार रुपये तक ठगते थे
आरोपी छोटे पदों के फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर युवाओं से 10 से 25 हजार रुपये तक ठगते थे। जबकि, क्लर्क, सुपरवाइजर और अन्य पदों के लिए 50 हजार से अधिक रुपये ठगते थे। अर्जुन अपने ही खाते में युवाओं से रुपये डलवाता था। खाते में डलवाई धनराशि ने ही अर्जुन और उसके साथियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

साइबर अपराध और ठगी के मामले में एक दर्जन गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि साइबर अपराधों और इस तरह लोगों से ठगी करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके तीसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed