{"_id":"67c8a53d0f2b00dbdf029e5c","slug":"two-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-winning-a-prize-palwal-news-c-24-1-gr11004-112420-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: इनाम जीतने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पुलिस ने दो अलग-अलग ठगी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पहला मामला इनाम जीतने के नाम पर ठगी का है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार, गांव दीघोट निवासी किशन सिंह ने शिकायत में बताया कि 2 मार्च को वह इंस्टाग्राम चला रहे थे। एक सवाल के जवाब में कमेंट करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि उन्होंने आईफोन 14 प्रो मैक्स, एक गोल्डन घड़ी और एक बैग जीता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ठगों ने इनाम की डिलीवरी के नाम पर अलग-अलग बहानों से कुल 25,350 रुपये ऐंठ लिए।
जब किशन सिंह इनाम की डिलीवरी लेने के लिए आगरा चौक पहुंचे, तो ठग ने खुद को फरीदाबाद में बताया। शक होने पर उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पी/एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर गांव नीमका नूंह निवासी ठग मौसम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दूसरा मामला, फर्जी क्रेडिट कार्ड से ठगी का है। हथीन के अकबरपुर नाटोल निवासी रोशनलाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उसे मोबाइल पर संदेश मिला कि उसके खाते से 8,931 रुपये निकाले गए हैं, जबकि वह क्रेडिट कार्ड का उपयोग नहीं करता था। जब वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड अप्रैल 2024 में बनाया गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एएसआई देवी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव उटावड निवासी ठग आलिम को गिरफ्तार किया। आरोपी से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।