{"_id":"678e88de31cb8d433e02c189","slug":"two-and-a-half-year-old-child-playing-outside-the-house-fell-into-the-tank-died-palwal-news-c-24-1-gr11004-111401-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का बच्चा टैंक में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का बच्चा टैंक में गिरा, मौत
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के बयान पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव बामनीखेड़ा में पानी के टैंक में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा हिमांशु साथी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव बामनीखेड़ा निवासी नेहा की शादी गांव लिखी में हुई थी। काफी समय से वह ढाई वर्षीय बच्चे हिमांशु के साथ अपनी मां गीता के पास रह रही थी। रविवार देर शाम हिमांशु अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए बच्चा घर के बाहर बने पानी से भरे टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू कर की गई। कहीं न मिलने पर टैंक में देखा तो बच्चा मिला। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान का कहना है कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।