फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested in petrol pump robbing case at hodal palwal

पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार, कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजे आरोपी

Tue, 01 Mar 2022 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in  petrol pump robbing case at hodal palwal
होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित हंस सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर 27 फरवरी को तिपहिया में सीएनजी डलवाने के बाद पैसे न देने और लूटपाट करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। आरोपियों से पुलिस ने पंप कर्मियों से लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होडल निवासी सुमित व चंद्रभान शामिल हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को एक थ्री व्हीलर चालक को हंस फिलिंग स्टेशन पर बगैर पैसे दिए सीएनजी देने से जब पम्प कर्मी ने मना कर दिया, तो चालक ने अपने बाइक सवार साथियों को बुलाकर पंप कर्मियो से मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी पंप कर्मियों को लाठी--डंडों से घायल कर एक लाख रुपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में पंप के मैनेजर के बयान पर दो नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार की देर सांय दोनों आरोपियों सुमित व चंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान लूटी गई एक लाख रुपये की राशि बरामद करने के साथ अन्य साथियों के बारे में जानकारी लेगी।
विज्ञापन

एक महीने में खेतों से बिजली की 9 मोटर चोरी
होडल उपमंडल में खेतों पर लगी बिजली की मोटरें चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अज्ञात चोर आए दिन किसी ना किसी के खेतों से बिजली की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अज्ञात चोर क्षेत्र के विभिन्न गावों में खेतों से फरवरी माह में बिजली की 9 मोटरें चोरी कर चुके हैं। जिसके कारण किसानों की रात की नींद उड़ गई है। अब किसानों को अपने खेतों की सिचाई की चिंता सताने लगी है। बेढा पटटी निवासी दलबीर सिंह, भगत सिंह, महेंद्र, दौलतराम, नानक, परसराम, जिले व हरीशचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खतों पर सिंचाई के लिए लगी बिजली की मोटरों को अज्ञात चोर खोलकर ले गए। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इनके अलावा मुंडकटी व हसनपुर थानांतर्गत क्षेत्र में भी बिजली की मोटर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आए दिन हो रही इस प्रकार की घटनाओं ने किसानों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed