फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two accused arrested for supplying illegal weapons.

Palwal News: अवैध हथियार सप्लाई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for supplying illegal weapons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में हथियार सप्लाई करने वाले दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ पलवल और सीआईए स्टाफ होडल की टीमों ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को पुलिस ने गांव किठवाड़ी के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव मिल्क गत्रीकी निवासी सुंदर को तमंचे और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी मुकुल उर्फ गोलू, निवासी बाजोता, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की संलिप्तता सामने आई, जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वहीं, सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार 20 जुलाई को खिरबी-बांसवा मोड़ से गांव बांसवा निवासी रवि को तमंचे के साथ पकड़ा था। जांच में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी गोपाल निवासी लालपुर, थाना कोसीकलां, उत्तर प्रदेश का नाम सामने आया, जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed