{"_id":"67d1daaa654be0610208a118","slug":"truck-hits-three-wheeler-one-dead-palwal-news-c-24-1-as11003-112653-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: थ्री व्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: थ्री व्हीलर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
- तीन लोग गंभीर रूप से घायल, ट्रक ट्रेलर छोड़कर चालक भागा, केस
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर गांव बंचारी के निकट बने रंगीला ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर ने आगे चल रही थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 60 वर्षीय व्यापारी ने दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद चालक ट्रक ट्रेलर को लेकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुंडकटी थाना में नूंह के पुन्हाना निवासी सौरभ अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता कमलेश के साथ फरीदाबाद के निजी अस्पताल से दवाई लेने के बाद वापस लौट रहे थे।पलवल में बस स्टैंड से उतरकर थ्री व्हीलर में सवार होकर होडल के लिए जाने लगे। रंगीला ढाबा गांव बंचारी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर चालक ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। छाता निवासी ममता शाह, जमशेद खान सहित थ्री व्हीलर चालक दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कमलेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।