फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck caught fire, driver burnt alive

Palwal News: ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

Mon, 15 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 15 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Truck caught fire, driver burnt alive
मृतक की नहीं हुई पहचान पुलिस पहचान में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर मुंडकटी थाना क्षेत्र में चावल से भरे ट्रक में आग लग गई। इस दौरान ट्रक के केबिन सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बुझा नहीं पाए। ट्रक में आग की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मलिक व ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है। मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की हाईवे पर मनसा ग्रीन सोसायटी के पास खड़े चावल से भरे ट्रक में आग लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक केबिन में सो रहे व्यक्ति की जलने मौत हो गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। खबर लिखी जाने तक पुलिस ट्रक के मालिक व मृतक ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed