{"_id":"64da66d70e230c647d0ee316","slug":"troubled-by-wifes-harassment-husband-commits-suicide-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1695-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने की आत्महत्या
Mon, 14 Aug 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पत्नी के प्रताड़ना से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की नौ महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद ही घर में कलह रहने लगी। पत्नी ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने के धमकी दे रही थी, जिससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार कल्याण एंक्लेव निवासी देवी प्रसाद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दिसंबर 2022 में उसके बेटे सुरेंद्र की शादी फरीदाबाद निवासी शालिनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शालिनी उसके पुत्र सुरेंद्र के साथ झगड़ा करने लगी। करीब पांच महीने पहले सभी जेवरात लेकर अपने मायके चली गई थी। सुरेंद्र कई बार शालिनी को लेने के लिए गया, परंतु वह नहीं आई। शालिनी व उसके परिजनों ने उसके बेटे सुरेंद्र के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे वहां से भगा दिया। बीती 25 जून को सुरेंद्र शालिनी को लेने गया था, परंतु शालिनी ने आने से मना कर दिया। शालिनी ने कहा कि जो घर बेचकर रुपये आए हैं, उन्हें पहले उसे दो उसके बाद वह उसके साथ चलेगी। शालिनी ने कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह अपने ससुराल वालों को झूठे मामले में फंसा देगी। इससे सुरेंद्र परेशान रहने लगा। बीती 12 अगस्त को उसका पुत्र सुरेंद्र खाना के बाद सोने के लिए ऊपर कमरे में चला गया। सुबह सुरेंद्र जब सोकर नहीं उठा तो वह सुरेंद्र को जगाने के लिए गए। उन्होंने देखा कि सुरेंद्र ने पंखे में साड़ी बांधकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।