{"_id":"67c9fec6f51dd0a0850d43c6","slug":"troubled-by-threats-of-being-implicated-in-rape-man-commits-suicide-case-filed-against-seven-palwal-news-c-24-1-gr11004-112452-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, सात पर केस
विज्ञापन
- एक महिला को पांच लाख रुपये दिए थे उधार, वापस मांगे तो मारपीट कर किया अपमानित, तंग आकर खाया जहर
पलवल। जिले के इस्लामाबाद क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृत व्यक्ति के घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ लोगों पर धमकाने और अपमानित करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के इस्लामाबाद निवासी वेदवीर ने थाना कैंप में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिता जगपाल ने रामश्री को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। इसके अलावा 2.70 लाख रुपये उनकी बेटियों को भी दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो रामश्री ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। वहीं, अन्य आरोपियों ने भी धमकियां देकर पैसे लौटाने से इन्कार किया। पिछले दिनों उनके पिता को लगातार दो दिन तक बुलाकर धमकाया गया और अपमानित किया गया। 5 मार्च 2025 को शाम 5 बजे धर्मू, दयाचंद और रामश्री ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वे बेहद आहत हुए। कुछ देर बाद वेदवीर किसी काम से बाजार चले गए। तभी उनके बड़े भाई बृजमोहन को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उनके पिता हुड्डा सेक्टर 2 फ्लाईओवर के नीचे गंभीर हालत में पड़े हैं। जब वह वहां पहुंचे, तो देखा कि उनके पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर रामश्री, धर्मू, दयाचंद, मुरारी कुमार, दिनेश, गोविंदा और बिजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।