{"_id":"616f0655ef9cf84de84ff594","slug":"troubled-by-the-problem-of-electricity-and-water-the-people-of-omaxe-are-trying-to-plan-palwal-news-noi6112937146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व पानी की समस्या से परेशान ओमेक्स के लोग प्लायन करना चाह रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व पानी की समस्या से परेशान ओमेक्स के लोग प्लायन करना चाह रहे
विज्ञापन
पलवल। शहर में स्थित एकमात्र रेजीडेंशियल ओमेक्स सिटी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वहां के लोग अब पलायन करने का मन बनाने लगे हैं। ओमेक्स में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां सिटी बसाते समय बिल्डर द्वारा जो वायदे किए गए थे, उन पर वह खरी नहीं उतर रही हैं। समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार बिल्डर से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब कुछ लोग इन समस्याओं के खिलाफ उपभोक्ता फोरम भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर धौलागढ़ गांव के पास स्थित ओमेक्स सिटी बसी है। यहां की सुविधाएं गांव से भी बदतर हैं। आए दिन बिजली गुल रहती है। पानी की मोटर भी समय-समय पर फुंक जाती है। लोग इतने परेशान रहते हैं कि रात-रात भर सड़कों पर घूमकर गुजारते हैं। सुबह उठने के साथ ही पानी न आने की समस्या से परेशान लोग कभी ओमेक्स सिटी के स्थानीय कार्यालय का दरवाजा खटखटाते हैं तो कभी फोन पर शिकायत करते हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटिनेंस देने के बावजूद सुविधाएं बिल्कुल नहीं दी जा रही हैं।
ओमेक्स सिटी केवल नाम की सिटी है। यहां बिजली व पानी की समस्या तो आम है। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं हैं, जिनसे लोग जूझते नजर आते हैं। बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो लोग यहां से पलायन करना शुरू कर देंगे। कुछ लोग अब उपभोक्ता फोरम में जा रहे हैं।
विज्ञापन
- आत्माराम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष आरडब्ल्यूए फेस-2
ओमेक्स सिटी में रहना मुश्किल हो गया है। हर तरफ समस्याएं हैं। कभी पानी की मोटर खराब रहती है तो कभी बिजली की समस्या रहती है। बिजली विभाग में बात करो तो ओमेक्स की तरफ से समस्या बताई जाती है, जबकि ओमेक्स की तरफ से बिजली विभाग की समस्या बताकर पल्ला झाड़ा जाता है। इससे बेहतर तो गांव में रहना है।
- महीपाल शर्मा, निवासी ओमेक्स सिटी
ओमेक्स में बिजली और पानी की समस्या कई बार आ जाती है, लेकिन उसे तुरंत दूर करा दिया जाता है। कई बार ओमेक्स सिटी में चल रहे काम के कारण भी समस्या आती है। पर हमारा प्रयास रहता है कि समस्या को जल्द दूर कराया जाए।
- संदीप जाखड़, इंचार्ज ओमेक्स पलवल