फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Troubled by the harassment of the accused, the rape victim committed suicide by hanging herself

Palwal News: आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 30 Jun 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the harassment of the accused, the rape victim committed suicide by hanging herself
- राजीनामा का बना रहे थे दबाव, अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की दे रहे थे धमकी
विज्ञापन

- धमकी की शिकायत पुलिस को दी गई, परंतु नहीं हुई कोई कार्रवाई, आरोपी की मां, बाप व भाई करते थे प्रताड़ित
- पीड़िता की मौत के बाद धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत आरोपियों की प्रताड़ना से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पीड़िता पर राजीनामा का दबाव बना रहे थे। राजीनामा न करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे और अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित कर रहे थे। धमकी देने की शिकायत पांच दिन पहले पुलिस को दी गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों से परेशान होकर पीड़िता ने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी दंपती व उसके दोनों बेटों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुस्साए परिजनों ने पलवल-मोहना रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश भड़ाना के अनुसार अमरपुर चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह चार भाई हैं, जिनमें से एक भाई की मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा छोटा है। मंझली बेटी पिछले दो माह से बेहद परेशान चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे उनके पास फोन आया कि उनकी भतीजी ने फंदा लगा लिया है। वह मौके पर पहुंचे तो भतीजी का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि उनकी भतीजी ने उन्हें बताया था कि उनका पड़ोसी प्रवीण उसके साथ करीब ढाई साल से दुष्कर्म कर रहा था। वह अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर बीती तीन मई को उसे अपने साथ ले गया। चार मई को आरोपी प्रवीण सहित उसके तीन साथियों पर कैंप थाना अंतर्गत किठवाड़ी पुलिस चौकी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। भतीजी की बरामदगी होने पर बयानों के आधार पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, परंतु उसके माता-पिता व भाई निरंतर उसकी विधवा भाभी व भतीजी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि आरोपी उसकी भतीजी को अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहे थे तथा राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। आरोपी आस-पड़ोस में उसकी बेटी को बदनाम करते थे तथा आरोपी की मां उनकी तरफ गलत इशारे कर प्रताड़ित करती थी। आरोपियों से परेशान होकर उसकी भतीजी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रवीण, उसके भाई गौरव, मां सावित्री व पिता अशोक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
----
गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम
युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने पलवल-मोहना रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मामले की सूचना मिलने पर चांदहट थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, परंतु परिजन गिरफ्तारी न होने तक जाम न हटाने की जिद पर अड़े रहे। थाना प्रभारी ने उन्हें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। आश्वासन के करीब आधे घंटे बाद जाम को खोल दिया गया और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
-----
शिकायत पर हो जाती तो बच जाती जान
परिजनों ने बताया कि करीब दो माह से आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहे थे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वे नहीं माने। बीती 25 जून को धमकी देने की शिकायत अमरपुर पुलिस चौकी को दी गई, परंतु पुलिस ने पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज कर नहीं किया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए और वह और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। यदि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई कर देती तो पीड़िता की जान बच सकती थी।

-------
दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण सलाखों की पीछे है। मुझे सूचना मिली है कि बीती 25 जून को पीड़िता के ताऊ द्वारा धमकी देने की शिकायत अमरपुर पुलिस चौकी में दी गई थी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर चार नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कैलाश भड़ाना, चांदहट थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed