{"_id":"a8140a8b533260e219cd3d01d01338c3","slug":"train-rout-efected-after-drilment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना से ट्रेन संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना से ट्रेन संचालन प्रभावित
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 10 Dec 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल-असावटी के बीच दो ट्रेनों की भिड़ंत के कारण होडल रेलवे स्टेशन पर भी रेल संचालन काफी देर तक बाधित रहा।
विज्ञापन
जिसके कारण ट्रेन में सवार महिला व बुजुग यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन न. 2823 में सवार यात्रियों को उठानी पड़ी।
स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के अचानक रुकने के कुछ देर तक तो यात्री ट्रेन के रुकने का कारण ही नहीं समझ सके। लेकिन जब घंटो तक ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों ने मोबाइल व अन्य सूत्रों से जानकारी जुटानी शुरु की, तब उन्हें पता चला कि पलवल के निकट ट्रेन दुघर्टना के कारण ट्रेन आवागमन रुका है।
विज्ञापन
स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रुकने की सूचना मिलते ही टैक्सी व आटो चालक रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जहां से उन्होंने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। दुघर्टना के बाद स्टेशन से निकलने वाली कई गाड़ियां घंटों तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एके शर्मा के अनुसार होडल रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा प्रभाव दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस पर पड़ा। उक्त गाड़ी दोपहर तक स्टेशन पर रुकी रही।