{"_id":"68b878749bef864828034332","slug":"tractor-hits-uncle-and-nephew-riding-bike-uncle-dies-palwal-news-c-24-1-gr11004-117518-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, चाचा की मौत
Wed, 03 Sep 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
होडल। खाम्बी-होडल मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक तो उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन पीछे बैठे उसके चाचा को गंभीर चोटें आईं। घायल को तुरंत होडल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
होडल थाना प्रभारी सोमपाल सिंह ने बताया कि गांव पैगलतू निवासी ऋषि पाल सिंह ने दी शिकायत में कहा कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह अपने चाचा संजय के साथ खेतों से बाइक पर गांव लौट रहा था। इस दौरान स्वराज 855 ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर में ऋषि पाल उछलकर दूर जा गिरा जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से संजय को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।