फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   told Mother that he would return home early.

Palwal News: मां से कहा था-जल्दी घर लौटूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
told Mother that he would return home early.
रिजवान खान
विज्ञापन

नूंह। रविवार की रात नवीन घर से यह कहकर निकला था कि बर्थडे पार्टी में शामिल होकर जल्द वापस लौट आएगा। मां कविता को क्या पता था कि बेटे से यह उसकी आखिरी बातचीत होगी। रात गुजरती रही और मां बेटे के लौटने का इंतजार करती रही। लेकिन सुबह दरवाजे पर बेटे की आवाज नहीं, उसकी अर्थी पहुंची। करीब 21 वर्षीय नवीन और उसके चाचा करीब 40 वर्षीय विजय की सड़क हादसे में मौत ने पूरे कानोली गांव को गम में डुबो दिया।

नवीन की मां कविता पर दुखों का पहाड़ एक बार फिर टूट पड़ा है। करीब एक साल पहले ही उसके पति की हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद जवान बेटा नवीन ही उनके बुढ़ापे का सहारा था। उसी बेटे के साथ अब उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा भी चला गया।
विज्ञापन


नवीन की मौत की खबर मिलते ही कविता बदहवास हो गई। वह बेटे को पुकार-पुकारकर रोती रही। उसकी आंखों के सामने शायद वही आखिरी बात घूम रही थी, जब नवीन ने घर से निकलते समय जल्द लौटने का भरोसा दिया था। मां इंतजार करती रही, लेकिन बेटा लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन की दो बहनें भी भाई की मौत से टूट गईं। कभी घर में उनकी हंसी की वजह बनने वाला भाई अब तस्वीर में रह गया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इस असहनीय दुख के सामने हर कोशिश छोटी नजर आ रही थी।


सोमवार को जब चाचा विजय और भतीजे नवीन की अर्थियां एक साथ घर से उठीं तो गांव की गलियां भी जैसे खामोश हो गईं। परिवार के लोग फूट-फूटकर रो रहे थे और हर आंख नम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed