फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Today workers will take out procession in support of Anganwadi workers

आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में जुलूस निकालेंगे कर्मचारी

Mon, 07 Mar 2022 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Today workers will take out procession in support of Anganwadi workers
लघु सचिवालय पर धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Palwal
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल को 90 दिन पूरे हो गए। हड़ताल कर रहे कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन तथा हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में मंगलवार को यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीटू की सभी यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, मिड-डे-मील वर्कर यूनियन, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, ग्रामीण चौकीदार सभा, क्रेच वर्कर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर कर्मचारी संघ और किसान सभा के सभी सदस्य देवीलाल पार्क से जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में एकत्रित होंगे और सरकार की ‘शव यात्रा’ निकालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2018 में कार्यकर्ता के 15 सौ रुपये और सहायक के 750 रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी, जो देश के सभी राज्यों में लागू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस धनराशि का बजट हरियाणा सरकार को दिया जा रहा है, लेकिन सरकार कार्यकर्ताओं को नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री ने पांच मार्च 2018 को हरियाणा की विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अर्द्ध कुशल व हेल्पर को एक कुशल कर्मचारी का दर्जा देने व महंगाई भत्ते को मानदेय के साथ जोड़ने की घोषणा की थी, परंतु एक साल महंगाई भत्ता देने के बाद बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अन्य विभागों की तर्ज पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी एग्रीसिया का लाभ मिलेगा, जो नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

सीटू नेता श्रीपाल भाटी ने कहा कि किसान आंदोलन की तरह सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में विभिन्न धाराओं के तहत करीब 500 कार्यकर्ताओं को सरकार बर्खास्त कर चुकी है एवं इनकी मदद करने वाले संगठनों के नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता विमलेश शर्मा मंडकौला ने की और संचालन पुष्पा देवी ने किया। धरने को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता चंद्रवीर, आंगनबाड़ी नेता शकुंतला, राजबती, रजनी, मकीना, अंजलि, ऊषा, रेखा ने संबोधित किया। इस दौरान सीआईटीयू के जिला प्रधान श्रीपाल भाटी, जिला उपप्रधान शशि देवी, सीमा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवीराम मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed