फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three youths arrested for online betting on IPL matches

Palwal News: आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते तीन युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested for online betting on IPL matches
आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन और 25 हजार 20 रुपये नकद बरामद किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा और जुआ खेलने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पलवल ने हर्ष, विनीत और शेखर नाम के युवकों को ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन और 25 हजार 20 रुपये नकद बरामद किए हैं।


पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 4 मई की रात एचसी मनोज कुमार अपनी टीम के साथ रसूलपुर चौक क्षेत्र में गश्त और अपराध जांच में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर, कैंप पलवल निवासी हर्ष, विनीत और शेखर आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपये दांव पर लगाकर ऑनलाइन सट्टा खाईवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


जवाहर नगर में छापेमारी कर किया गिरफ्तार


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सर्च वारंट प्राप्त किया और जवाहर नगर स्थित मकान पर छापेमारी की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों युवक मकान के चौबारे में एलईडी पर लाइव क्रिकेट मैच देखते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन और 25,020 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ कैंप थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि आईपीएल व अन्य खेलों पर सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article