{"_id":"61d47baec823a8227f11f0a3","slug":"three-new-infected-were-found-the-number-of-patients-reached-8-palwal-news-noi625128570","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए संक्रमित मिले, रोगियों की संख्या पहुंची 8","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए संक्रमित मिले, रोगियों की संख्या पहुंची 8
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या में फिर से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। अब पलवल जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8 हो गई है। पिछले तीन दिन में आठ मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चिंतित नजर आ रहा है। हालांकि, इन मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है तथा स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को उनके घरों के अंदर ही क्वारंटीन कर दिया है। इतना ही नहीं उन मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। मंगलवार को 1811 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 811 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन सभी लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके अलावा पलवल जिले में 1968 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल, जिले में 292 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि पलवल जिले में अब तक 12,02046 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है।