फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three bike riders shot at Sarpanch's husband, narrowly escaped

Palwal News: तीन बाइक सवारों ने सरपंच पति पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders shot at Sarpanch's husband, narrowly escaped
आसपास के लोगों ने एक को काबू कर पुलिस को सौंपा, दो फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर। कस्बा हसनपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने सरपंच पति पर गोली चला दी। सरपंच पति गोली से बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक बाइक सवार को दबोच लिया जबकि दो युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हसनपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी तीन युवक रात को बाइक पर गांव भेडोली के निकट शराब के ठेके पर शराब लेने गए थे। वहां उन युवकों की किसी बात को लेकर ठेके पर खड़े लोगों से कहासुनी हो गई। तभी वहां से गांव भेडोली की महिला सरपंच कविता के पति रवि कहीं से गाड़ी में गांव के लिए लौट रहे थे।

ठेके पर झगड़े को देख वह वहां पर रुक गए और उनका बीच बचाव कराने लगे। बीच बचाव कराने के दौरान हसनपुर निवासी रवि ने हथियार निकाला और सरपंच के पति पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली सरपंच पति को लगने के बजाए पास के पेड़ में लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हसनपुर निवासी एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया जबकि बाइक सवार दो युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि सरपंच पति की शिकायत पर तीन बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके से भागे दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed