फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three accused of murder caught

युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused of murder caught
गांव जल्हाका में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते डीएसपी यश? - फोटो : Palwal
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गांव जल्हाका में 21 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सीआइए थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि 14 जुलाई की रात गांव जल्हाका निवासी युवक रिंकू उर्फ टिंकू के साथ चार युवकों ने मारपीट की थी तथा उसे नहर किनारे फेंककर फरार हो गए। मारपीट में लगी चोटों के कारण रिंकू की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई जयप्रकाश की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें 30 जुलाई को सूचना मिली थी कि रिंकू की हत्या करने वाले तीन आरोपी पलवल बस स्टैंड पर मौजूद हैं, जो कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही हवलदार रविंद्र, सिपाही सचिन सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश, योगेश निवासी गांव जल्हाका व रमन निवासी गांव अमरपुर बताया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि रिंकू उर्फ टिंकू ने लोकेश के परिवार के बारे में भद्दे शब्द कह दिए थे। इसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रिंकू की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई लाठी-डंडा व बाइक की बरामदगी के लिए बुधवार को अदालत में पेश कर दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed