{"_id":"649dba3e86a04f111b061467","slug":"thousands-of-heads-bowed-before-god-on-the-occasion-of-eid-ul-azha-palwal-news-c-24-1-snoi1004-856-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ईद-उल-अजहा के मौके पर खुदा के दर पर झुके हजारों सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ईद-उल-अजहा के मौके पर खुदा के दर पर झुके हजारों सिर
विज्ञापन
29पीएएलपी9- पलवल में ईद की नमाज अदा करते नमाजी।
29पीएएलपी10- हथीन में ईद पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए।
29पीएएलपी11- पलवल में एक-दूसरे को बधाई देते छोटे बच्चे।
देश में अमन व शांति की मांगी दुआ, गले मिलकर दी एक-दूसरे को बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज ने ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर बकरीद की विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर देश में अमन शांति की दुआएं मांगी। उलेमाओं की तरफ से लोगों से बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया गया। पलवल में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित ईदगाह में सुबह करीब नौ बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर मौलाना शाहबुद्दीन ने नमाज अदा कराई।
मुस्लिम समाज के लोग सुबह आठ बजे से ही ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। नमाज अदा करने के बाद ईदगाह पर समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर अन्य समाज के लोग भी मौजूद थे। नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने कब्रिस्तान में जाकर दुआ की तथा उसके बाद कुर्बानी दी। कुर्बानी कर उसे समाज के गरीब वर्ग के लोगों में वितरित किया गया। ईदगाह पर आयोजित नमाज अदा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद ने की, जबकि संचालन हनीफ अहमद ने किया। इस अवसर पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के संयोजक हाजी युनूस अहमद ने कहा कि देश में कुछ लोगों ऐसे होते हैं, जो हिंदू-मुस्लिम समाज के आपसी भाईचारे को खराब करने का काम करते हैं। इसलिए उन्होंने आज अल्लाह से यह भी दुआ मांगी है कि वो ऐसे लोगों को सद्धबुद्धि दे। जिससे कि देश में अमन, चैन, शांति व भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में हिन्दू-मुस्लिम समाज का भाईचारा वर्षों से कायम है। इसके अलावा बकरीद के मौके पर उन्होंने मुस्लिम समाज के सभी लोगों से आग्रह भी किया है कि व कोई भी ऐसी हरकत ना करें, जिससे हिंदू समाज के भाईचारे को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज कुर्बानी का दिन है और कुर्बानी का कोई भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल न करें और न ही सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी करे।
नमाज अदा के दौरान ईदगाह पर पुलिस द्वारा सुुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुराने जीटी रोड पर मीनार गेट से लेकर दिल्ली गेट स्थित हुडा सेक्टर दो चौराहे तक पुलिस कर्मी तैनात थे तथा दोनों तरफ नाके लगाए हुए थे। ईदगाह के आसपास भीड़ न लगे और किसी तरह का विवाद न हो, उसके लिए भी पुलिस कर्मी लगे हुए थे। वहीं जिला उपायुक्त द्वारा ईद की नमाज अदा करने के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हुए थे।
विज्ञापन
उत्साह के साथ मस्जिदों में पढ़ी नमाज
हथीन। हथीन उपमंडल में परंपरागत उत्साह के साथ ईद अजहा की विशेष नमाज मस्जिदों में पढ़ी गई। हथीन शहर के दारुल उल उलूम अबदिया स्थित जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी। मस्जिद के मुख्य इमाम हाफिज हासम ने नमाज पढ़ाई एवं मुल्क एवं मिल्लत की सलामती एवं खुशहाली की दुआ कराई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट मोहम्मद ईसराईल चौधरी, जुम्मा मोहदमका, साबिर मीरका व अन्य ने जामा मस्जिद की विशेष नमाज एवं दुआ में भाग लिया।