{"_id":"68b8779185681ba88b0a66e0","slug":"thousands-of-acres-of-crops-destroyed-in-hasanpur-administration-alert-palwal-news-c-24-1-gr11004-117526-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हसनपुर में हजारों एकड़ फसल नष्ट, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हसनपुर में हजारों एकड़ फसल नष्ट, प्रशासन अलर्ट
Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
होडल। हथिनीकुंड बैराज से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद उपमंडल हसनपुर में हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम बैलिना राणा, नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, गिरदावर और पटवारी गांवों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। हसनपुर से यमुना नदी जाने वाले रास्ते आम लोगों के लिए बंद कर पुलिस बल तैनात किया गया है।
नदी किनारे के सतुआगढ़ी, माहोली, मुर्तजाबाद, बली मोहम्मदपुर, फाटसको नगर और हसनपुर सहित कई गांवों में तीन हजार एकड़ से अधिक धान, कपास और सब्जियों की फसल पूरी तरह जलमग्न होकर नष्ट हो गई है। ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।