फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   'These agricultural laws became cumbersome, the food donors were completely killed'

‘ये कृषि कानून बने बोझिल, अन्नदाता बिल्कुल मार दिए’

Tue, 20 Jul 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
'These agricultural laws became cumbersome, the food donors were completely killed'
पलवल किसान धरने में रागनी प्रस्तुत करते गायक नरदेव बैनीवाल। - फोटो : Palwal
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसान-मजदूर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई। धरने में 52 पालों के अध्यक्षों ने पंचायत को सफल बनाने के लिए चर्चा की। सुप्रसिद्ध गायक नरदेव बैनीवाल ने रागनियों के माध्यम से कृषि कानूनों पर जमकर कटाक्ष किए। ये कृषि कानून बने बोझिल, अन्नदाता बिल्कुल मार दिए, यानै सड़कों पर बैठार दिए रागनी के जरिये जमकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा अन्नदाता ने गणतंत्र दिवस दिल्ली दर मियान मनाया है, दाढ़ी वाले बाबा की छाती पर पैर जमाया है, तीनों काले कानूनों से भर गया रोष किसानों में आदि रागनियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन

किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से अपील कर कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के किसानों की लड़ाई लड़ी। इनेलो पार्टी किसान आंदोलन को पूरा सहयोग करे, ताकि इस तानाशाह सरकार से लड़ाई को जीता जा सके। प्रदेश का मुखिया खराब होने से प्रदेश के हालात भी खराब हो जाते हैं, इसलिए इस बार किसान मजदूर सरकार बनानी होगी। चेतराम मैंबर ने कहा कि 26 मई को किसान आंदोलन को आठ माह पूरे हो जाएंगे। यदि विपक्षी दल किसानों का सहयोग करें तो इस धरने को पलवल के पार पहुंचा देंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि आने वाले सभी चुनावों में भाजपा सरकार का विरोध करें। इस अवसर पर रूपचंद लांबा ने धरने के लिए पांच लाख रुपये का सहयोग किया। इनेलो की तरफ से धरनास्थल के लिए एक वाटर कूलर और चार कूलर दिए गए। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता किसान नेता श्रद्धानंद सरस्वती ने की, जबकि संचालन रतन सिंह सौरोत ने किया। धरने में नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, राहुल तंवर, राजेश रावत बहीन, ताराचंद, चंद्रमुनि, रोशनलाल अल्लीका, नरेंद्र सहरावत, किशन चंद सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed