फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Then the car riders looted the toll plaza

फिर कार सवारों ने की टोल प्लॉजा पर लूटपाट

Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Then the car riders looted the toll plaza
होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित श्रीनगर टोल प्लाजा पर शुक्रवार की देर रात कार सवार बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के बाद शनिवार रात करीब डेढ़ बजे कार सवार पांच बदमाशों ने टोल पर कर्मचारियों से मारपीट की और साढ़े चार हजार रुपये लूटकर ले गए। यह वारदात बदमाशों ने बूथ नंबर सात पर की। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस में दी गई शिकायत में सिहोल गांव निवासी धीरज ने कहा है कि वह टोल प्लाजा पर देखरेख करता है। रात करीब डेढ़ बजे एक कार दिल्ली की तरफ से बूथ नंबर सात पर आई तथा उसमें से पांच बदमाश निकले। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने बाहर निकलते ही बूथ पर तैनात कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमला होते देख कर्मचारी वहां से भाग लिए। उसी दौरान एक बदमाश ने बूथ के अंदर जाकर वाहनों से की गई कलेक्शन के साढ़े चार हजार रुपये उठा लिए तथा भाग गए। पुलिस की सूचना मुंडकटी थाने में दी गई है।
विज्ञापन

आए दिन हो रही लूट से डरे कर्मचारी
पिछले दो दिनों से लगातार कार सवार बदमाशों द्वारा टोल प्लॉजा पर आकर की जा रही मारपीट व लूटपाट से तैनात कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्होंने टोल प्रबंधक को टोल पर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं टोल प्लॉजा के प्रबंधक शहनवाज खान का कहना है कि इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक से भी मांग की गई है कि टोल प्लॉजा पर खड़ी रहने वाली पीसीआर को वहां खड़ा करवाया जाए। आए दिए बदमाशों द्वारा की जा रही वारदात से टोल पर सभी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
किसी भी बदमाश को छोड़ा नहीं जाएगा। सीसीटीवी फुटेज ले ली गई हैं। दोनों लूट की वारदात को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - प्रीतम, मुंडकटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed