फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The weather became pleasant after the rain

Palwal News: बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Mon, 06 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant after the rain
बारिश में छाता की मदद से बचने की कोशिश करते स्कूटी सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले में सोमवार को हुई हल्की बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस के बाद मौसम का यह बदलाव लोगों के चेहरों पर मुस्कान ले आया।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों में हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सात अक्तूबर को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद मौसम विभाग ने 8 से 12 अक्तूबर तक साफ आसमान और धूप भरे दिन रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है और शाम के समय हल्की ठंडी हवा लोगों को सुकून दे रही है। किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित हुई है, क्योंकि इससे खेतों की नमी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed