फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The strike will continue till the MSP is guaranteed.

एमएसपी की गारंटी मिलने तक धरना रहेगा जारी

Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The strike will continue till the MSP is guaranteed.
पलवल। देश की संसद द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने के बीच संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली संशोधन बिल को रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहा किसान आंदोलन रविवार को भी पलवल केएमपी केजीपी इंटरचेंज पर जारी रहा। पितांबर बंचारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन दरियाब सिंह सौरोत ने किया। धरना में सोतोत पाल के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। किसानों ने फैसला किया कि जरूरी मांगों पर सरकार के रुख को ध्यान में रखकर आगामी 7 दिसंबर को आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में अगले आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लगातार 1 साल से समर्थन दे रहे जोधपुर के किसान अच्छेलाल के भाई की पत्नी की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चन्द घुघेरा ने कहा कि एमएसपी में किसानों को एक तय दाम से कम कीमत पर अपनी फसल को बेचने की मजबूरी नहीं होती है। सरकार को निर्धारित दाम पर किसान की फसल खरीदनी पड़ती है। कृषि कानूनों के जरिए एमएसपी खत्म करने की साजिश हो रही थी। कृषि कानूनों को वापसी लेने की घोषणा के बाद भी किसान आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा है। जिस तरह गोदी मीडिया द्वारा संयुक्त मोर्चे में दरार की बात फैलाई जा रही है। यह मात्र आंदोलन को कमजोर करने की नाकामयाब कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत ने कहा की अगर सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख रखती है तो किसान भी अपना सहयोग देने को तैयार रहेगा। धरने में किसान नेता सोहनपाल चौहान, उदय सिंह सरपंच, नरेंद्र सहरावत, श्रीचंद महाशय, रोशनलाल, गोपी हवलदार, रामसिंह चौहान, जयदेव, जोगिंदर मररौली भागीरथ, डॉ. रघुवीर सिंह राजकुमार ओलिहान घूघेरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed