फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The scorching heat and power cut made people cry

आग उगलती गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया

Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat and power cut made people cry
पलवल। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग छुट्टी होने के कारण घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय शहर की ज्यादातर सड़कें पूरी तरह से खाली नजर आईं। यदि कोई सड़क पर निकला भी तो वह स्वाफी से अपने आप को पूरी तरह से ढककर जाता मिला। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। डॉक्टर लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके बता रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में ऐसी चलाकर बचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन बार-बार बिजली गुल होने पर ऐसी की भी ठंडी हवा लोगों को नहीं मिली। गर्मी व बिजली के बार-बार कट ने लोगों को छुट्टी में ठीक से आराम तक नहीं करने दिया। वहीं गर्मी से बचने के लिए अभी से पहाड़ी इलाकों का भी रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे ही पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि 11 बजे तापमान 46 डिग्री पर था। जो कि शाम 4 बजे तक इसी स्तर पर कायम रहा। चार बजे के बाद भी मात्र एक डिग्री की गिरावट आई तापमान 45 डिग्री पर आया। उसके बाद शाम 5 बजे तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों के अंदर रहते हुए भी पानी व ठंडे पेयजल पीकर बचने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कहा दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पशु बाहर नहीं निकालें
पशुचिकित्सकों ने बोझा ढोने वाले पशुओं को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर सड़कों पर नहीं लाने की सलाह दी है। पशु चिकित्सक डॉ. राम कुमार का कहना है कि भीष्ण गर्मी में पशुओं का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में बोझा ढोने वाले पशुओं की हालत खराब हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सरकारी अस्पतालों में बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज आ रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बचाव और सावधानी जरूरी है। अपने आप को तथा बच्चों व बुजुर्गों को गर्मी से बचा कर रखें। जहां तक हो सके घर में रहें। बाहर कुछ भी खाने से बचें। गर्मी में हल्का भोजन करें। बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और पानी ज्यादा पीएं। -डॉ. सुषमा चौधरी, जिला नागरिक अस्पताल, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed