{"_id":"68cc430b2826e73e220aae23","slug":"the-player-who-returned-after-winning-the-gold-medal-palwal-news-c-24-1-gr11004-117884-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नेशनल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नेशनल में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी को किया सम्मानित
Thu, 18 Sep 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्री त्यागी मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन लिया। छात्र की सफलता पर बृहस्पतिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्र, उसके माता और पिता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता 11 सितंबर से 15 सितंबर तक महेंद्रगढ़ में हुई थी। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उदयसिंह सौरोत, भूषण सौरोत, निखिल बंसल, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह व स्टाफ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उदयसिंह सौरोत ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र विशाल ने 14 सितंबर 2025 को सीबीएसई की राष्ट्रीय बॉक्सिंग अंडर- 17 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। उदयसिंह सौरोत ने विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों मनवीर व ममता व कोच अशोक कुमार को उत्कृष्ट प्रशिक्षण योगदान के लिए बधाई दी।