फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The gift of bus stand can be found in Hodal and Hasanpur in the new year

नए साल में होडल व हसनपुर में मिल सकती है बस अड्डे की सौगात

Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The gift of bus stand can be found in Hodal and Hasanpur in the new year
पलवल। साल 2021 खट्टी-मीठी यादों के साथ खत्म हो रहा है। बीते साल में परिवहन की दिशा में कोई खास कदम नहीं उठाए जा सके। कोरोना महामारी के चलते लंबे दूरी के रूटों पर बसों का परिचालन बंद कर दिया गया, जिनमें से काफी स्थानों का परिचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया। बड़े गांव बहीन व हसनपुर से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस सेवा अब भी बहाल नहीं की गई। अब नए साल में परिवहन क्षेत्र में जिला में नई सौगात मिलने की उम्मीद है। हसनपुर में बनाया जा रहे नया बस अड्डा शुरू किया जाएगा। हथीन के बस अड्डे के शुरू होने की उम्मीद है, वहीं होडल में भी नया बस अड्डा बनाया जाएगा। रोडवेज के बेडे़ में नई बसों को शामिल किया जाएगा। साथ सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की भी योजना है। जिला के अंदर अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाए जाने की भी योजना बनाई जा रही है। पेश है संवाददाता प्रवीण बैंसला की रिपोर्ट
विज्ञापन

2021 की उपलब्धियां
1- छात्राओं को सुविधा देने के लिए गुलाबी बसें चलाई गईं, जो गांवों से आने वाली छात्राओं को कॉलेज तक का पहुंचाने का कार्य करती थी। बस सुबह और दोपहर के समय चलती थी। बसों के चलने से छात्राओं को काफी सुविधा हुई।
विज्ञापन

2- पलवल बस अड्डा के लिए नए भवन की सुविधाओं का इजाफा किया गया। बस अड्डा की कार्यशाला में स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई। पुरानी बसों को कंडम घोषित कर नई बसें मंगवाई गई, जिससे यात्रियों को सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस क्यू शेल्टर बनाए गए। बसों के रूकने की व्यवस्था होने से यात्रियों को सुविधा मिली, वहीं दुर्घटनाओं पर रोक लगी। बस रूकने के स्थानों की संख्या भी बढ़ाई गई।
4- कोरोेना महामारी के दौरान पूरी एहतियात के साथ बस सेवा को सुचारू रखा गया। बसों में आधी सवारियों के साथ बसें चलाई गई। मास्क अनिवार्य रखा गया तथा हर यात्रा के बसों को सैनिटाइज्ड कराया गया।
2022 से उम्मीद
1- नए साल में हसनपुर व होडल में नए बस अड्डा की सौगात मिलेगी। हसनपुर के सैंडोली गांव के समीप बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 22 सालों से बंद पड़े होडल के बस अड्डा की जगह नया बस अड्डा बनाया जाएगा, जिसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है, जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिलेंगी।
2- दशकों से बंद बड़े हथीन बस अड्डा को दोबारा शुरू किया जाएगा। बस अड्डा की मरम्मत कराकर स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। बस अड्डा के शुरू होने से हथीन वासियों को काफी सुविधा होगी, क्योंकि हथीन में परिवहन व्यवस्था बेहद लचर है। अवैध वाहनों पर भी इससे रोक लगेगी।
3. जिला में 35 नई बसों की सौगात मिलेगी। नई बसें आने से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था दुरुस्त होगी, साथ ही लंबे रूटों पर भी परिचालन शुरू होगा। 70 परिचालकों की नियुक्ति की जाएगी। बड़े गांवों तक बस सेवा पहुंचाने की योजना है। गांवों से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसों को दोबारा शुरू करवाया जाएगा। छात्राओं को चलने वाली गुलाबी बसों को भी शुरू किया जाएगा।
4. केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के लिए अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने जाने की योजना पर काम किया जाएगा। आने वाले साल में किसानों की सहमति के जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, ताकि जल्द से अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जा सके और लोगों को सुविधा मिल सके।
5. पलवल में सिटी बस सेवा को बढ़ावा देने की योजना है। शहर में यात्रियों को सुविधा देने के लिए मिनी बसों को परिचालन शुरू किया जाएगा, जिससे कि अवैध वाहनों पर रोक लग सके। सिटी बस सेवा शुरू होने से महिलाओं व विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
कोरोना के दौरान काफी बस बंद की गई थी, जिन्हें आज तक शुरू नहीं किया है। होडल में वर्षों से बस अड्डा बंद पड़ा है, जो जर्जर हो गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के बावजूद बस स्टैंड के लिए जमीन तक चिह्नित नहीं की गई है, जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। होडल में बसों को खड़े करने तक की जगह नहीं है।
- उदयभान, पूर्व विधायक, होडल
जिला में परिवहन को व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला में 35 नई बस बढ़ाई जाएगी, जिनके लिए 70 परिचालकों की नियुक्ति की जाएगी। कई नए रूट चलाने की योजना है। अलीगढ़ रूट पर चार नई बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। चंडीगढ़ रूट की सभी बसों को दोबारा चलाया जाएगा।

- राजीव नागपाल, रोडवेज महाप्रबंधक
हसनपुर में नए बस अड्डा के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है, नए साल में लोगों को बस अड्डा की सौगात मिलेगी। इसके अलावा होडल में बस अड्डा के लिए जगह चिंहित की जा रही है। हथीन बस अड्डा में स्टाफ की नियुक्ति कर शुरू करवाया जाएगा। पलवल जिला के 35 नई बसें भिजवाई जाएंगी, जिससे लोकल रूटों पर भी लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
- मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed